नैनीताल: नैनीताल जिले के मशहूर लेखक, विज्ञान कथाकार और पत्रकार, 73 वर्षीय देवेंद्र मेवाड़ी (Devendra Mewari) जिनका जन्म औखलकांडा के कालाआगर गांव में हुआ था। देवेंद्र मेवाड़ी को साहित्य अकादमी का बाल साहित्य पुरष्कार 2021 से सम्मानित किया गया। देवेंद्र मेवाड़ी (Devendra Mewari) के पिता किशन सिंह मेवाड़ी व माता तुलसा देवी थी।
देवेंद्र मेवाड़ी (Devendra Mewari) की प्रारंभिक शिक्षा गांव कालाआगर के प्राथमिक विद्यालय से हुई। 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए देवेंद्र मेवाड़ी (Devendra Mewari) ओखलकांडा के इंटर कॉलेज चले गए। 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे नैनीताल स्तिथ डीएसबी कॉलेज में चले गए। जहां से उन्होंने वनस्पति विज्ञान में सफलतापूर्वक एमएससी किया।
वहीं एमएससी के अलावा राजस्थान विश्वविद्यालय से देवेंद्र मेवाड़ी (Devendra Mewari) ने पत्रकारिता में डिग्री हासिल की। पंजाब नेशनल बैंक में वे 22 साल तक पीआरओ रहे। देवेंद्र मेवाड़ी (Devendra Mewari) अब तक 27 किताबें विज्ञान से संबंधित और 3 किताबें संस्मरण, कुल 30 किताबें लिख चुके हैं। उनका आत्मकथात्मक संस्मरण "मेरी यादों का पहाड़" हैं।
देवेंद्र मेवाड़ी (Devendra Mewari) जी की अब तक की सबसे चर्चित पुस्तक "मेरी यादों का पहाड़" रही है। उनको साहित्य अकादमी का बाल साहित्य पुरुष्कार 2021 मिलना न नैनीताल बल्कि पूरे उत्तराखंड राज्य के गौरवान्वित पल है।
ये भी पढ़ें: संक्षिप्त में जानिए कैसा रहा उत्तराखंड का इतिहास