मथुरा: यमुना एक्सप्रेस रोड़ पर आज शुक्रवार की सुबह एक खतरनाक सड़क हादसा हुआ। जहां सुरीर क्षेत्र में बुलेरो अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई। बुलैरो में मध्य प्रदेश के तीन पुलिस जवानों समेत पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोगों की स्तिथि गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा और बचे हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
ये हादसा इतना दर्दनाक था कि बुलैरो दो हिस्सों में बंट गयी। मरने वाले मध्य प्रदेश टीकमगढ़ के पुलिसकर्मी बताए जा रहे हैं। जिसमे एक महिला कांस्टेबल थी और दो पुलिसकर्मी थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेस रोड़ पर शुक्रवार की सुबह मध्य प्रदेश पुलिस हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक लापता किशोरी को खोजने के लिए जा रहे थे।
ये भी पढ़ें: दुखद: कुमाऊं रेजीमेंट की जवान ट्रेन हादसे में हुई दर्दनाक मौत
बुलैरो में थाना बुडेरा में तैनात हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद, कांस्टेबल रतिराम व कमलेंद्र यादव तथा महिला कांस्टेबल हीरा देवी के अलावा किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी युवक की बहन प्रीति, ललितपुर निवासी उसके पति धर्मेंद्र, और सुरक्षा समिति के सदस्य रवि सवार थे। वहां का निजी चालक जगदीश बुलैरो चला रहा था। यमुना एक्सप्रेस रोड़ पहुंचते ही तेजी से दौड़ रही बुलैरो अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक की सारी कोशिशें नाकाम रही और इस दर्दनाक हादसे को रोकने में असमर्थ रहा।