हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई जहां 8 दिन पहले एक ग्रामीण लापता हुआ था और उसका शव अब जाके तालाब में मिला। दरअसल हरिद्वार के बहादुरपुर खादर गांव के निवासी अनिल पुत्र रतन सिंह आठ दिन पहले से घर से लापता था। दो दिनों तक परिवार के लोगों ने ही अनिल की तलाश गांव के आस पास के कई क्षेत्रों में की। जब उन्हें अनिल नहीं मिला तो परिवारजनों ने पुलिस को तहरीर दी।
अब पुलिस भी अनिल की खोज में जुट गई थी वहीं परिवार जन भी अपनी ओर से पूरी कोशिशें कर रहे थे। बुधवार को पुलिस को बहादुरपुर गांव के पास तालाब के किनारे शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और परिवारजनों से शव अनिल का ही है पक्का किया। पुलिस ने शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।
ये भी पढ़ें: ऑनलाइन जहर मंगवाकर युवक ने की आत्महत्या, फ्लिपकार्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मौत की वजह अनिल के तालाब में गिरने की वजह से बताई। पुलिस के मुताबिक मृतक अनिल के हाथ में एक छोटी सी टॉर्च थी जिसे वो रात को लेकर चल रहा था। अंधेरे में टॉर्च की हल्की लाइट होने की वजह से उसका पांव फिसल गया और वो फिसलकर तालाब में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के हाथ में टॉर्च वैसी ही थी। अब पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा।
ये भी पढ़ें: बुल्ली बाई एप का मास्टरमाइंड निकली उत्तराखंड की महिला, ऐसे देते थे अश्लीलता को वारदात