विकासनगर देहरादून से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, जहां युवक ने अपनी ही सौतेली मां के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर पीट पीटकर मार डाला। पूरी मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक मनोज हर वक्त नशे में धुत रहता है। इस बुधवार की रात को जब वह नशे में घर लौटा तो उसका पिता कहीं बाहर काम से जा रखे थे।
घर आते ही उसने अपनी सौतेली मां के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर उसे मार मारकर अधमरा कर डाला। जब उसका पिता घर लौटा तो पत्नी को बुरी हालत में अधमरा देखा। उसने तुरंत पत्नी को नजदीकी अस्पताल विकासनगर में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर देख निजी अस्पताल ने महिला को हायर सेंटर रेफर किया।
ये भी पढ़ें: नए रूप में निखरेगा रुद्रप्रयाग अलकनंदा-मंदाकिनी संगम स्थल, जानिए पूरी योजना
महिला की हालत इतनी नाजुक हो गई थी कि देहरादून कोरेशन अस्पताल से भी महिला को एम्स रेफर किया गया। लेकिन पैसों की तंगी के कारण परिवार वाले महिला को वापस विकासनगर लाए और महिला ने वहीं दम तोड़ दिया। अब आरोपित मनोज फरार है उस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार जारी है।
ये भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग में ऑनलाइन ठग ने ठग डाले करीब डेढ लाख रूपए