रुद्रप्रयाग के पर्यावरण प्रेमी शिक्षक सतेंद्र सिंह भंडारी को शिक्षा, पर्यावरण और अन्य उनके द्वारा किए गए जागरूकता कार्यों के लिए उन्हें ग्लोबल ग्रीन अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया। लाइफलाइन फाउंडेशन और सोमनाथ नक्षत्र वाटिका ट्रस्ट द्वारा सतेंद्र सिंह भंडारी को ग्लोबल ग्रीन अवार्ड 2021 से पुरुष्कृत किया गया।
ये भी पढ़ें: पहाड़ी इलाकों में कम हो रहे मतदाताओं की असली वजह क्या है?
पूरे देश में अलग अलग राज्यों के 42 लोगों को ग्लोबल ग्रीन अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया। जिसमें उत्तराखंड के जिला रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के भटवाड़ी गांव के शिक्षक सतेंद्र सिंह भंडारी का नाम भी शामिल था। उनको इस पुरुष्कार से सम्मानित किए जाना उनके पूरे गांव और पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। ये एक राष्ट्रीय पुरुष्कार है जिसका आवेदन 2021 अक्टूबर में किया गया था। राष्ट्रीय स्तर का पुरुष्कार हासिल करना एक छोटे से उभरे सतेंद्र सिंह भंडारी के लिए काफी बड़ी उपलब्धि है।
ये भी पढ़ें: आज के युवा को सरकारी नौकरी पाने की इतनी ललक क्यों?