अगले 4 दिनों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में शीतलहर का येलो अलर्ट, पड़ेगी अत्यधिक ठंड

Suraj Rana
By -
0
Yellow alert for cold wave in uttarakhand

उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा अगले आने वाले 4 दिनों के लिए पूरे प्रदेश में शीतलहर आने की चेतावनी दे दी है। इन आने वाले 4 दिनों में राज्य के अधिकांश ज़िलों में बादल छाए रहेंगे, धूप कम निकलेगी, धुंध और पाला पढ़ने से मौसम अत्यधिक ठंडा रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो ठंड बढ़ने से तापमान में अधिकतम गिरावट आ सकती है।

इस कारण मौसम विभाग ने शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले आने वाले दिनों में शीतलहर के दौरान शाम और सुबह अत्यधिक ठंडा मौसम रहने का पूर्वानुमान है जिससे सामन्य जनजीवन बहुत प्रभावित होने वाला है। वहीं पहाड़ी इलाकों बर्फ गिरने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। 

ये भी पढ़ें: देहरादून: जमीन बेचने के नाम पर ठगे 60 लाख रूपए

यदि पहाड़ों पर बर्फबारी होती है तो मैदानी क्षेत्रों में अत्यधिक ठंड बढ़ जाती है। पहाड़ी इलाकों में अत्यधिक पाला पड़ने की संभावनाएं हैं अत्यधिक ठंड से पाला जम जायेगा और पहाड़ों से मैदानी क्षेत्रों का आवागमन प्रभावित होगा। ये तो अब आने वाले 4 दिन ही बताएंगे की ठंड के कारण लोगों के सामान्य जनजीवन पर कितना प्रभाव पड़ता है।

ये भी पढ़ें: मुनस्यारी में पिता को कार चलाना सिखाते वक्त कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)