जानकारी के मुताबिक चंपावत पोखरीवाल की रहने वाली एक विवाहित महिला का शव घर से 200 मीटर की दूरी पर पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक महिला के पिता को इसमें हत्या की बू आ रही थी जिससे उन्होंने तुरंत हत्या का मामला पुलिस थाने में दर्ज करवाया। पुलिस ने शक के आधार पर महिला के पति को हिरासत में लिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और लोहाघाट में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
ये भी पढ़ें: किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उत्तराखंड में शुरू हुई मिशन मिठास पहल।
मृतक महिला सुशीला का पति प्रकाश पुणे में ट्रास्पोर्ट का काम करता है। मृतका की पहचान नाम सुशीला उम्र 28 साल पिता श्री कुंदन निवासी पोखरीखाल चंपावत है। मृतका का 8 साल पहले पति प्रकाश के साथ विवाह हुआ था और उनका एक बेटा भी है। आरोप है की मृतका का पति जब भी घर आता था तो मृतका से मारपीट करता था। महिला का पति शुक्रवार की रात को घर आया था।