रुद्रपुर: हल्द्वानी से एक दुखद खबर सामने आई जहां रुद्रपुर में कार्यरत एक पुलिस सिपाही ने अपने घर हल्द्वानी में फांसी लगा आत्महत्या कर दी। पुलिसकर्मी द्वारा हत्महत्या के बाद आस पास के लोगों में दहशत फैल गई। जिसके बाद तुरंत परिजनों ने पुलिस को सूचित कर पूरी घटना की जानकारी दी।
सोचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव की पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय उमेश चंद्र हल्द्वानी के रहने वाले हैं और रुद्रपुर में पुलिस लाइन में कार्यरत थे। रविवार की सुबह को परिजनों ने उमेश चंद्र के आत्महत्या की खबर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में लगी हुई है।
जानकारी के हिसाब से पुलिस का कहना है कि उमेश चंद्र 2011 में पुलिस में भर्ती हो गए थे। परिजनों की मानें तो उमेश चंद्र पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। 30 नवंबर से वे ड्यूटी पर भी नही गए थे। उमेश चंद्र का विवाह 7 महीने पहले एक शिक्षिका से हुआ था जो की अल्मोड़ा में एक स्कूल में पढ़ाती हैं। अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें: केदारनाथ धाम बनेगा प्लास्टिक फ्री, देखिए क्या है सरकार की पूरी योजना