फुटबॉल: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले फुटबॉल प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक गोल दागने का कीर्तिमान पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के नाम है। रोनाल्डो ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में 800 गोल पूरे कर एक और कीर्तिमान स्थापित किया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 800 गोल दागने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) फुटबॉल के इतिहास के पहले खिलाड़ी बन चुके हैं।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर यूनाइटेड से खेलते हुए आर्सेनल के खिलाफ 2 गोल दाग ये बड़ा कीर्तिमान हासिल किया। उनके 2 गोलों की मदद से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने आर्सेनल को 3-2 से पराजित किया। खेल के 52वें मिनट में गोल दाग रोनाल्डो ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 800 गोल का आंकड़ा पार किया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के नाम अब 1097 मैच खेलकर 801 गोल के साथ शीर्ष पायदान पर हैं।