उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के महोबा के कुलपहाड़ से एक संगीन मामला सामने आया। जब एक महिला ने पति के साथ हुई अनबन के बाद अपने तीनों संतानों का गला घोटकर जान ली और उसके बाद खुद की फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का पति खेत में काम पर गया था वहां से वो वहां से लौटा और ये सब देख उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।
मृतक महिला के भाई से पूछताछ से पता चला कि दिवाली के बाद से उनकी बहन और जीजा मे लड़ाई चल रही थी बहुत समझाने के बाद भी दोनों की अनबन नहीं सुलझी। इस दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी प्राप्त हुई कि कुलपहाड़ के निवासी कल्याण सिंह की दिवाली के बाद से पत्नी सोनम से झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार की रात को कल्याण सिंह खेत में काम करने गया था, घर पर पत्नी सोनम के साथ उसकी तीन संतानें थी।
ये भी पढ़ें: दुखद: देहरादून से काठगोदाम जा रही ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत
जब कल्याण सिंह खेत से वापस लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ था, जब बहुत आवाज देने के बाद किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो कल्याण सिंह को दरवाजा तोड़ना उचित लगा। उनके पुत्र विशाल उम्र 11 साल, पुत्री आरती उम्र 9 साल, और दूसरी पुत्री अंजली उम्र 7 साल, तीनों के शव पड़े मिले। उसी कमरे में मृतका महिला सोनम का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सब स्पष्ट था की पहले सोनम ने तीनों को गला घोटकर मारा और फिर खुद को फांसी लगा दी। इस दिल को दहलाने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।