पिछले कुछ समय से उत्तराखंड राज्य में लगातार नसीले पदार्थों की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। उधम सिंह नगर से भी एक ऐसा मामला सामने आया। जहां सल्ट पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान कार्बेट रिवर क्रिक के पास एक महिला के बैग से 21 किलो गांजा बरामद किया जिसकी कीमत लगभग 1 लाख पचास हजार से ज्यादा रही होगी।
ये भी पढ़ें: देहरादून: दूसरी जाति में प्यार करने को लेकर दोनों भाइयों ने अपनी ही बहन की हत्या की
बदनगढ़ नदी पर बने पुल पर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक महिला संदिग्ध प्रतीत हुई शक के तौर पर पुलिस ने महिला की तलाश की तो 21 किलो गांजा मिला। महिला की पहचान नूरजहां उम्र 35 वर्षीय निझड़ा फार्म उधम सिंह नगर की मूल निवासी है। महिला के 2 अलग अलग बैगों में से 21 किलो गांजा जब्त किया गया। महिला काशीपुर गांजे को बेचने के लिए ले जा रही थी।
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: भारतीय वायुसेना लड़ाकू विमान मिग-21 हुआ हादसे का शिकार