दुखद: सेना के जवान और पत्नी ने एक साथ की आत्महत्या।

Suraj Rana
By -
0

आज के दौर में आत्महत्या करना लोगों के लिए एक आम बात बन गई है। छोटी छोटी बातों को लेकर हमेशा दुखी रहना और बात बात पर चिढ़ना दिमाग पर बुरा  प्रभाव डालती है, जिसके कारण खुदकुशी जैंसे बड़े कदम उठाए जाते हैं। ऐसे में आजकल पति पति पत्नी के बीच लड़ाई होना एक आम बात है। लेकिन ये छोटीमोटी लड़ाईयां बड़े खतरे का कारण भी बनती हैं। ऐसा ही एक किस्सा सामने आया जबलपुर से। जवान पंकज सिंह उम्र 28 वर्ष हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के मूल निवासी थे जो कि जे. आर. के में राइफलमैन के पद पर कार्यरत थे।

अभी 1 साल पहले ही पंकज सिंह, पत्नी सुनीता के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। लेकिन कुछ समय बाद ही उन दोनों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा था। झगड़े होना उनकी रोजाना जिंदगी का हिस्सा बन चुका था। जिस दिन ये हादसा हुआ दोनों पति पत्नी 10 बजे खाना खाकर सो गए थे। लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और परिणाम में दोनों ने आत्महत्या कर ली, जो की एक सोचनीय विषय है। पंकज सिंह का मृत शरीर घर के बरामदे में और पत्नी सुनीता का शव बेडरूम से बरामद हुआ। 


बीते रविवार को उनके स्टाफ के कुछ लोगों ने सेना के अधिकारियों को इस अजीब घटन की सूचना दी, सेना के अधिकारियों ने कार्यवाही के बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों के शवों को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और साथ ही पुलिस ने दोनों के फोन ले लिए, ताकि मोबाइल से दोनों के एक साथ आत्महत्या के कारणों का पता चले। दोनों के परिवार के लोग घटना की रात जबलपुर पहुंचे। 

अब पूरी जानकारी होने के बाद ही दोनों के शव अंतिम संस्कार के लिए हिमाचल प्रदेश भेजे जाएंगे। के मायके पक्ष के व पंकज के परिवार वाले देर शाम को जबलपुर पहुंचे। वहां उनके परिजनों से पूछताछ के पश्चात दोनों के शवो को हिमाचल प्रदेश भेजा जाएगा। और वही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आखिर दोनों ने एक साथ आत्महत्या क्यों की इस बारे में अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)