खेल दिवस के दिन भारत की चांदी ही चांदी इस खिलाड़ी ने....

Suraj Rana
By -
0

 

टोक्यो पैरालिम्पिक्स(Tokyo Paralympics)
Nishad kumar

टोक्यो पैरालिम्पिक्स में भारत की चांदी ही चांदी 

टोक्यो पैरालिम्पिक्स(Tokyo Paralympics) में भारत के लिए एक ही दिन 3 मेडल आने के बाद पूरा देश खुशी से झूम उठा। राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन भारत के लिए 3 मेडल आना ओर भी खास माना जा रहा है। पहले सुबह भाविना पटेल(Bhavina Patel) ने महिला टेबल टेनिस सिंगल्स मुकाबले में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा। इसके बाद पुरुषों के लिए आयोजित ऊंची कूद टी-47 के फाइनल मुकाबले में निषाद कुमार(Nishad Kumar) ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर इतिहास रचा। 

2 सिल्वर मेडल जीतने की खुशी चरम पर थी ही लेकिन थोड़ी देर बाद इसमें इजाफा हो गया। जब पुरुषों के लिए आयोजित डिस्कस थ्रो एफ -52 मुकाबले में विनोद कुमार ने कांस्य पदक जीत इतिहास रचा। विनोद कुमार(Vinod Kumar) की जीत के साथ ही भारत को एक ही दिन में 3 पदक जीतने की बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई। अब हम गर्व से कह सकते हैं की राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व हमारे देश के खिलाड़ियों के लिए कितना ज्यादा है।

टोक्यो पैरालिम्पिक्स(Tokyo Paralympics)
Vinod Kumar


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)