![]() |
| Bhavina Patel |
टोक्यो 2020 ओलंपिक्स की तमाम उपलब्धियों के बाद पैरालिम्पिक्स(Paralympics) में भी भारत के लिए खुशी की लहर दौड़ पड़ी है| टोक्यो पैरालिम्पिक्स में भाविना पटेल ने टेबल टेनिस में सिल्वर मैडल अपने नाम किया| राष्ट्रिय खेल दिवस के मौके पर इससे बड़ा तौहफा किसी भी भारतीय के लिए क्या हो सकता है|
टोक्यो पैरालिम्पिक्स 2020 (Paralympics 2020) में भाविना पटेल ने भारत को पहला मैडल दिलाया है| फाइनल मुकाबले में भाविना को पिछले दो बार की स्वर्ण पदक विजेता चीन की जाऊं यिंग से 3-0 के अंतर से हार का मुह देखना पड़ा और स्वर्ण पदक से चूक गईं, लेकिन इससे पहले उन्होंने बहुत अच्छे खेल का प्रदर्शन पुरे टूर्नामेंट में दिखाया जिसकी बदौलत भाविना पटेल फाइनल तक का सफर पूरा कर पाई और टेबल टेनिस सिंगल्स मुकाबले में सिल्वर मैडल अपने नाम कर पाई|
इसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं दी, इस वक़्त पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है| इससे पहले टोक्यो ओलिंपिक में भी भारत की महिलाओं ने झंडे गाड़े थे और भाविना पटेल की जीत के बाद वो सिलसिला पैरालिम्पिक्स में भी दिखाई देने के पुरे आसार नजर आ रहे हैं| आपको बता दें की भाविना पटेल अपना पहला ही पैरालिम्पिक खेल रही हैं, और पहले पैरालिम्पिक में उनके द्वारा इस प्रकार के खेल का प्रदर्शन दर्शाता है की वो किस दर्जे की खिलाडी हैं|
