इस बार केदारनाथ धाम में उमड़ी यात्रियों की भीड़
कोरोना काल के बाद चारधाम यात्रा(Chardham Yatra) को उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया था। जिसके बाद चारों धामों के दर्शन के लिए देखते ही देखते श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पिछले गत वर्ष तक बद्रीनाथ में सबसे ज्यादा यात्री दर्शन के लिए जाते थे। लेकिन चारधाम यात्रा के इतिहास में इस बार सबसे ज्यादा 242712 यात्री केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के दर्शन के लिए गए। जो की किसी भी वर्ष के मुकाबले सबसे ज्यादा है, और रिकॉर्ड तोड़ है। 1.97 लाख लोगों ने बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री में 33-33 हजार लोग दर्शन के लिए पहुंचे।17 मई 2021 को केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट पूर्ण विधि विधान से खुल गए थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के प्रभाव से यात्रा 18 सितंबर से शुरू हो पाई। हालांकि शुरू में 800 व 1000 यात्रियों को जाने की अनुमति दी गई थी। लेकिन बाद में नैनीताल उच्च न्यायालय से ई पास को रद्द किया गया। जिसके बाद देखते ही देखते यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई। 16 अक्टूबर को एक दिन में सबसे अधिक रिकॉर्ड 16338 लोगों ने बाबा केदारनाथ (Baba Kedarnath) के दर्शन किए। चारधाम यात्रा Chardham Yatra) के इतिहास में एक दिन में यात्रियों की यह संख्या सबसे अधिक है।
इस बार मात्र 50 दिन के लिए ही बाबा केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट खुले, जो की 2 माह से भी कम का समय है। इतने कम समय में इतनी ज्यादा भीड़ वाकई लोगों की बाबा केदारनाथ के प्रति श्रद्धा को दिखाता है। 2020 में मात्र 132651 लोगों ने केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के दर्शन किए थे जो की इस बार के मुकाबले बहुत कम है।