17 वर्षीय युवक ने बलात्कार के बाद जला डाला प्राइवेट पार्ट

Suraj Rana
By -
0

पहले किया महिला का रेप फिर जला डाला प्राइवेट पार्ट

देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में एक महिला से बलात्कार और उसके हत्या के आरोप का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक 17 वर्षीय लड़के को अपनी गिरफ्त में किया। आरोप ये है कि लड़के ने महिला से बलात्कार और उसकी हत्या करने के बाद सबूत को मिटाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी। इसकी जांच के दौरान पुलिस ने करीब 2700 लोगों से पूछताछ की और कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 15 नवंबर को सूचना मिली थी कि एक महिला का शव नाले के पास कूड़े में पड़ा है। पुलिस ने महिला के मृतक शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में दिल्ली पुलिस ने 17 नवंबर को महिला के हत्या के आरोप में 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्त में किया। बाद में पुलिस के पूछताछ से किशोर ने पुलिस को बताया कि उसने महिला के साथ पहले बलात्कार किया। फिर पकड़े जाने के डर से महिला का गला दबोच लिया और बाद में सबूत को मिटाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी थी।

मृतक महिला का नाम और पता के बारे में पुलिस को काफी पूछताछ के बाद भी पता नहीं चला। जिसके बाद विशेष टीम ने जांच शुरू की। मृतक महिला की पहचान और आरोपी का पता लगाने के लिए कई मुखबिरों को काम सौंपा गया। साथ ही पुलिस ने मृतक महिला की फोटो अलग-अलग वॉट्सऐप ग्रुप पर भेजी। जिसके बाद महिला की फोटो उसके परिवार तक भी पहुंची। जिसके बाद महिला की पहचान संभव हो पाई।

दिल्ली पुलिस ने एफआईआर में आरोपी किशोर पर रेप की धाराएं भी जोड़ी। हालांकि फिलहाल महिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिली। आरोपी के ऊपर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और (201) के तहत अपराध के बाद सबूत मिटाने का आरोप दर्ज किया। आगे पूरे मामले की जांच अभी भी जारी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)