नैनीताल: नैनीताल से एक बेहद दुखद समाचार प्राप्त हुआ। जहां नैनीताल के मल्लीताल रॉयल होटल के पास एक व्यक्ति ने अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार से कार चलाते हुए 10 लोगों की बुरे तरीके से रौंद दिया। हादसे का शिकार हुए सभी 10 लोग बुरे तरीके से घायल हुए। चीख पुकार मचने के साथ ही आस पास के स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया।
ये भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग: चोपता पॉलिटेक्निक संस्थान पिछले सात सालों से किराए के भरोसे, निर्माण कार्य ठप
जांच के बाद डॉक्टर ने 2 लोगों की गंभीर हालत की चिंता जताई। मौके पर पुलिस भी पहुंची और कार चालक को गिरफ्त में ले लिया। नैनीताल पुलिस की जानकारी से कार चालक परवेश दिल्ली निवासी है और नशे में धुत था। परवेश तेज गति से कार भगा रहा था तो लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की पर वो रुकने की बजाय और तेज स्पीड से कार चलाने लगा। जिससे सड़क किनारे लोगों को वो रौंद कर अपने साथ ले गया।
ये भी पढ़ें: अल्मोड़ा: नए साल का जश्न पड़ा भारी, प्रेमी युगल के बीच बहस से प्रेमी ने की खुदकुशी