रुड़की में महिला पर दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत 11 पर केस दर्ज, ससुर करता था घिनौना काम

Suraj Rana
By -
0

रुड़की में महिला पर दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत 11 पर केस दर्ज

रुड़की: रुड़की से एक शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया जहां महिला के पति और अन्य 10 लोगों पर दहेज उत्पीड़ और दुष्कर्म के लिए केस दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल जारी है। रुड़की के गंगनहर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि हीरा शोहरत निवासी से 2007 अक्टूबर में उसकी शादी हुई थी। शादी में लड़की के घरवालों ने अपने हिसाब से काफी दहेज दिया था। 

उसने आरोप लगाया कि दिया हुआ दहेज से ससुराल वालो का मन नही भरा और वे और दहेज की मांग करते हैं। यही नहीं कई बार तो वो किराए के कमरे पर अकेले रहने पर मजबूर हुई है। दोनों तरफ से समझौते के बाद महिला ससुराल में पति के साथ रहने लगी। वहीं अपने ससुर पर आरोप लगाते हुए महिला ने कहा कि जब उसका पति नही रहता तो उसका ससुर उसके साथ दुष्कर्म करता था। जब से शादी हुई तब से शारीरिक शोषण भी ससुराल वाले करते आ रहे हैं। 


कई बार महिला ने अपने मायके से ससुराल वालों को पैसे लाकर दिए। महिला के विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसका गला घोटकर उसके जान लेने की भी कोशिश की। महिला के सारे शैक्षिक दस्तावेज और बैंक के कागज भी पति ने अपने पास रखे हुए हैं। इस प्रकार से हर कोई महिला के साथ उत्पीड़न करता है। जिसके बाद रुड़की पुलिस ने महिला के पति समेत परिवार के 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)