उत्तराखंड राज्य में पिछले कुछ दिनों से जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है खासकर भालुओं की दहशत से तो गांव के लोगों का जंगल की ओर जाना मुश्किल हो गया है। पिछले बीते कुछ दिनों में लगातार जंगली जानवरों की दहशत सामने आई हैं। ऐसी ही एक दहशत उत्तरकाशी के एक गांव से सामने आई जहां 2 बालिकाओं के ऊपर भालू ने हमला किया।
ये भी पढ़ें: शुभकामनाएं: देवभूमि की बेटी मनीषा अधिकारी भारतीय वायु सेना में उड़ाएंगी लड़ाकू विमान
लेकिन गनीमत ये रही कि बालिकाओं के दादा जी मौके कर मौजूद थे जिन्होंने हिम्मत जुटा भालू से लड़ पड़े और अपनी दोनों नतीनियों को बचा लिया। हालांकि बुजुर्ग काफी गंभीर रूप से घायल हुए। साहसी बुजुर्ग का नाम प्रताप सिंह पंवार है जिनकी उम्र करीब 60 वर्ष से अधिक है। अगर बुजुर्ग प्रताप सिंह मौके पर अपनी नातिनियों के साथ मौजूद नहीं होते तो दोनों लडकियों पर भालू बुरे तरीके से हमला कर देता और उन्हें अपना शिकार बना देता।
लेकिन किस्मत से बालिकाओं के दादा जी मौजूद थे जिन्होंने जान की परवाह किए बिना भालू से लड़ नातिनियों को सही सलामत बचा लिया। इस बचाव के चक्कर में बुजुर्ग को काफी गंभीर चोटें आई हैं। इस प्रकार की कई घटनाएं उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हाल में ही देखने को मिली हैं। वन विभाग को इस पर कड़ी कार्रवाई से निर्णय लेना होगा ताकि भविष्य में इस प्रकार की जानलेवा घटनाओं से बचा जाए।
ये भी पढ़ें: रोडवेज बस कंडक्टर ने की युवती से छेड़छाड़, शर्मसार हुआ उत्तराखंड परिवहन